Advertisement
अजमेर की 8 में से न्यूनतम एक सीट पर वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व मिलेः उमेश गर्ग

मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल ने दोनों पार्टियों से कहा कि आखिर हमारा कसूर क्या है? क्यों नहीं देते हमें विधानसभा में प्रतिनिधित्व? वैश्य समाज सभ्य है, संस्कारवान है, सबका साथ- सबका विकास में विश्वास रखता है। बाकी समाजों की तरह हम उग्र नहीं है। समझौता नहीं करते। यह हमारा दोष है क्या? हमें अपने स्वभाव को बदलने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है। हम बार-बार डिमांड इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष हो।
समाज के अशोक पंसारी ने भी दोनों पार्टियों के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर राजनीतिक दलों ने हमारी उपेक्षा की तो समाज भी उनकी उपेक्षा के लिए तत्पर रहेगा। पंसारी ने कहा कि हमारी सहनशीलता को हमारी कमजोरी ना समझा जाए।
सुरेश गोयल ने कहा कि प्रदेश में उपेक्षा के कारण एक ठोस कार्रवाई करते हुए निर्णय शीघ्र होने वाला है जिसका प्रभाव अजमेर की आठों सीटों पर पडऩे वाला है। अशोक छाजेड़ ने सिंधी समाज से कहा कि आज तक वैश्य समाज ने आपके समाज बन्धु का चुनावों में सदैव समर्थन किया है। अब समय आ गया है कि जब हम अपने प्रतिनिधि के लिए विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व मांग रहे हैं तो आपको भी बड़ा दिल दिखाते हुए हमें समर्थन देना चाहिए।
शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर है। शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन के नाम पर हमारी भावनाओं का, जनाधार का, आत्मसम्मान का गला ना काटे और समाज को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करें। सूरजमल लखोटिया, समिति के कमल गंगवाल, ओमप्रकाश विजयवर्गीय, राजेंद्र मित्तल, नितिन जैन, कमल खंडेलवाल सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


