khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 09:22 AM (IST)
करिमोव की बेटी लोला करिमोव-तिलयायेवा ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर
पिता के अस्पताल में होने की पुष्टि करते हुए लोगों से उनके स्वास्थ्य के
लिए प्रार्थना करने को कहा था।
वहीं, सरकार ने शुक्रवार को करिमोव के
निधन से पहले बताया था कि उनकी हालत खराब हुई है और वह गंभीर स्थिति में
हैं। देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले नेता के रूप में जाने जाने
वाले करिमोव का जन्म 30 जनवरी, 1938 को हुआ था। उन्होंने सेंट्रल एशियन
पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा प्राप्त की और ताशकंद इंस्टीट्यूट
ऑफ नेशनल इकोनॉमी से स्नातक होने के बाद आर्थिक विज्ञान में पीएचडी किया।