khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 09:21 AM (IST)
ताशकंद। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव का शुक्रवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें मस्तिष्काघात के कारण 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उज्बेक सरकार की ओर से बताया गया कि करिमोव का अंतिम संस्कार ऐतिहासिक शहर समरकंद में शनिवार को किया जाएगा, जहां उनका जन्म हुआ था। सरकार की ओर से जारी बयान में शनिवार से ही तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है। करिमोव 1991 से ही उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति थे। उन्हें शनिवार को मस्तिष्काघात हुआ था। सरकार ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर बताया था कि राष्ट्रपति को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।