Advertisement
उत्तराखंड चुनाव 2027: 2022 में टिहरी गढ़वाल की पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा, एक सीट पर कांग्रेस को मिली थी जीत

प्रतापनगर :- पिछली बार इस सीट को कांग्रेस ने जीती थी। यहां का राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक रूप से बदलाव वाला रहा है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता आया है। कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा के विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई को 2,341 वोटों से हराया था। विक्रम सिंह नेगी को 19,131 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के उम्मीदवार विजय सिंह पंवार को 16,790 वोट मिले थे। यहां के मतदाता किसी उम्मीदवार का चेहरा नहीं देखते, बल्कि व्यक्तिगत संघर्ष, स्थानीय पकड़ और सामाजिक समीकरण भी मायने रखते हैं।
नरेंद्रनगर :- इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। यहां से 2022 में भाजपा के सुबोध उनियाल ने कांग्रेस के ओम गोपाल को 1,798 वोटों से हराया था। सुबोध उनियाल को 27,430 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के ओम गोपाल को 25,632 वोट मिले थे। यह सूबे की सबसे हाई प्रोफाइल और दिलचस्प सीटों में से एक है। इस सीट पर ग्रामीण मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं।
टिहरी :- पिछली बार यहां से भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई थी। भाजपा के किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड जन-एकता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश धन्ना को 951 वोटों से हराया था। किशोर उपाध्याय को 19,802 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे उत्तराखंड जन-एकता पार्टी के दिनेश धन्ना को 18,851 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के धन सिंह नेगी थे। उन्हें 6,385 वोट मिले थे। इस सीट पर सीधा मुकाबला न होकर त्रिकोणीय रहता है। यहां सिर्फ पार्टी का सिंबल ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि, स्थानीय क्षेत्र से जुड़ाव और जनता के सुख-दुख में भागीदारी ज्यादा मायने रखती है।
धनोल्टी :- पिछली बार यहां भाजपा ने कब्जा किया था। भाजपा उम्मीदवार प्रीतम सिंह पंवार ने कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को 4,684 वोटों के अंतर से हराया था। प्रीतम सिंह पंवार को 22,827 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के जोत सिंह को 18,143 वोट मिले थे। राज्य गठन के बाद से यहां ज्यादातर भाजपा का कब्जा रहा है। 2002 के बाद से अब तक हुए पांच चुनावों में चार बार भाजपा जीती है, जबकि एक बार 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


