Advertisement
उत्तर प्रदेश : अमरोहा में पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

पति-पत्नी ने मिलकर योजना बनाई और 30 मार्च को फोन करके कौशिन्द्र को अपने घर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तीन-चार घंटे शव को अपने घर में रखा। जब अंधेरा हो गया, तो अपने साले राजीव को बुलाकर उसके शव को बाइक पर बैठाकर रोड किनारे फेंका गया।
पुलिस के हाथ सीसीटीवी मिला है, जिसमें मृतक को बाइक पर बैठाते हुए देखा जा सकता है। महिला भी उसे बैठाने में मदद कर रही है। सभी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि कौशिन्द्र बार-बार उससे मिलने को कहता था। मना करने पर इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
कौशिन्द्र का पिछले दो साल से जमुना देवी के साथ संबंध था।
हत्यारोपी वीरपाल ने बताया कि पत्नी का प्रेमी उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा था। वीरपाल को डर था कि कहीं मेरठ के सौरभ की तरह पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर ड्रम में न भर दे। इस कारण उसने कौशिन्द्र की हत्या कर दी।
--- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमरोहा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


