Uttar Pradesh Maximum temperature recorded 23 degrees Celsius-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP में चटख धूप, लखनऊ में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 09 अप्रैल 2018 1:15 PM (IST)
UP में चटख धूप, लखनऊ में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलने से गर्मी का असर कम रहने का अनुमान है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का मामूली इजाफा दर्ज किया जाएगा। अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.5 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement