गौरतलब है कि वर्तमान में राज्य के 11 जिलों में यूपी-100 सेवा सफलतापूर्वक संचालित है। दूसरे चरण में आज से यह सेवा प्रदेश के 20 जनपदों में प्रारम्भ हो जाएगी। शेष 17 जनपद जहां आज से यह सेवा शुरू होगी, वे फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, बांदा, बस्ती, गोण्डा, फैजाबाद, सहारनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, बदायूं, देवरिया, इटावा, कन्नौज, गौतमबुद्धनगर, एटा तथा उन्नाव हैं। यूपी-100 के माध्यम से जनपद के किसी भी कोने से किसी भी नागरिक की आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस 20 मिनट के अन्दर पहुंचती है।