Uttar Pradesh: BJP leader shot dead by unknown assailants in Bahraich-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश : बहराइच में भाजपा नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

khaskhabar.com: बुधवार, 06 मार्च 2019 2:38 PM (IST)
उत्तर प्रदेश : बहराइच में भाजपा नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी
लखनऊ/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रामसुंदर चौधरी की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने कहा, भजपा नेता बहराइच-बलरामपुर मार्ग से कहीं जा रहे थे तभी, अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनकी दाहिने बाजू को छूती हुई निकली है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि अभी वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावारों को पकडऩे का प्रायास किया जा रहा है। गौरतलब है कि रामसुंदर चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए श्रवास्ती व बलरापुर के लोकसभा प्रभारी भी बनाए गए हैं। वह दो बार बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement