Advertisement
उत्तर प्रदेश : अपना दल (एस) विधायक छह दिन से धरने पर, सिद्धार्थनगर एसपी पर लगाया बात न सुनने का आरोप

दरअसल, पिछले दिनों शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी और उसमें आग लग गई थी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई थी। विधायक ने ढेबरुआ थानाध्यक्ष पर जांच के दौरान कुछ आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
विधायक विनय वर्मा ने बताया कि वह छह दिन से धरने पर बैठे हैं। यहां की एसपी को हटाना और जिले को बचाना बहुत जरूरी है। जिला दलाली का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया, "विधायक फोन करके किसी को हटाने की पैरवी कर रहा है तो कुछ नहीं हो रहा है, लेकिन अगर कोई आम आदमी लिफाफा लेकर पहुंच जाए तो उसके सामने विधायक की पैरवी बेकार है।"
उन्होंने आगे कहा, "इस मामले को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक से बात हुई है। उन्होंने मेरी बातों को समझ कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने को कहा था। अगर, (पुलिस) कप्तान को नहीं हटाया जाता है तो मैं शांति से इसी तरह धरने पर बैठा रहूंगा और सरकार के बाकी के ढाई साल धरना जारी करूंगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिद्धार्थ नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


