US cancels military exercise with South Korea after Trump-Kim summit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने किया सैन्याभ्यास रद्द

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 जून 2018 08:38 AM (IST)
दक्षिण कोरिया और  अमेरिका ने किया सैन्याभ्यास रद्द
सियोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अगस्त में होने जा रहा उलूची फ्रीडम गार्जियन (यूएफजी) सैन्याभ्यास रद्द कर दिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयासों पर हो रही चर्चा के बीच यह फैसला लिया गया है। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ 12 जून को हुई डोनाल्ड ट्रंप की वार्ता के तुरंत बाद ही ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ अपनी अनुपयुक्त और महंगे सैन्याभ्यास पर विराम लगाने की योजना का खुलासा किाय था। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘निकट सहयोग के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने यूएफजी के लिए सभी गतिविधियों को रद्द करने का फैसला किया है।’’ मंत्रालय ने यह भी कहा कि अन्य संबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भी समान घोषणा की। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement