श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी कैंप के हेडक्वार्टर पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद एक बडा खुलासा हुआ है। हमलावरों के इस मिशन के प्लान के बारे में पता चला है। दहशतगर्दों का पूरा प्लान पश्तो भाषा में लिखा हुआ है। साथ ही हमलावर आतंकियों के पास भारी पैमाने पर असलहों की जानकारी भी मिली है। टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आतंकियों के मिशन प्लान में उरी आर्मी कैंप का नक्शा बना हुआ था।