नई दिल्ली। उरी में आर्मी कैम्प पर हमले के बाद पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के तौर की गई सर्जिकल स्ट्राइक में इसरो एस अहम मदद मिली थी। पहली बार आर्मी के किसी बड़े ऑपरेशन के लिए कार्टोसैट उपग्रह का इस्तेमाल किया गया। कार्टोसैट उपग्रह इस साल जून में आखिरी बार लॉन्च किया गया था। इसरो के सूत्रों के मुताबिक, लाइन ऑफ कंट्रोल पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक में आर्मी को उपग्रह से मिली हाई रेजॉल्यूशन तस्वीरों से बड़ी मदद मिली।