Uri attack received great help from ISRO, Cartosat from satellite photos Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक:ISROसे मिली बड़ी मदद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 12:51 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक:ISROसे मिली बड़ी मदद
इसरो सूत्रों के मुताबिक, ‘हम सेनाओं को तस्वीरें उपलब्ध कराते रहे हैं, खासकर आर्मी को। हालांकि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं कि बीते सप्ताह में हमने किसी खास दिन कोई खास तस्वीर भेजी थी। कार्टोसैट इमेज इसी उद्देश्य के लिए होती है और आर्मी ने इनका इस्तेमाल किया है। हालांकि इसरो और रक्षा मंत्रालय, दोनों ने कार्टोसैट परिवार के उपग्रह के इस्तेमाल पर चुप्पी साध रखी है। इन उपग्रहों को विशेषज्ञ भारत की ‘आई इन द स्काई’ कहते हैं। कार्टोसैट-2सी से भारतीय सेना का सर्विलांस यानी निगरानी तंत्र और मजबूत हो गया है। यह सेना को 0.65 मीटर्स की हाई रेजॉल्यूशन तस्वीरें उपलब्ध करा रहा है जो कि पहले की तुलना में काफी बेहतर रेजॉल्यूशन है। कार्टोसैट ने सेना को एरिया ऑफ इंट्रेस्ट बेस्ड तस्वीरें उपलब्ध कराईं।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement