नई दिल्ली। उरी हमले के बाद दुनियाभर में पाकिस्तान की चौतरफा कडी आलोचना
हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले के
बाद पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव बढ़ गया है। रुस ने सख्त कदम उठाते हुए
पाकिस्तान के साथ इस साल के आखिर में होने वाली साझा युद्ध अभ्यास रद्द कर
दिया है। भारत के कड़े रुख के बाद रुस ने यह फैसला लिया है। भारत की रणनीति
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग करने की है। रुस भारत को नाराज
नहीं करना चाहता। रुस ने न सिर्फ युद्ध अभ्यास रद्द किया बल्कि एमआई 35
हेलीकॉप्टर देने की डील को भी कैंसिल कर दिया।