Advertisement
शहरी समस्या समाधान-2025 : एक ही छत के नीचे हुआ शहरी निकाय से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण

नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सभी जोन उपायुक्त शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद कर रहे हैं तथा शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। बुधवार को आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने मुरलीपुरा जोन का औचक निरीक्षण किया आमजन से शिविर के बारे में फीडबैक भी लिया साथ ही अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने बताया कि शिविरों में सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, सीवर लाइन कार्य, पट्टा प्रकरण, आवारा पशु नियंत्रण, फायर एनओसी, पीएम स्वनिधि योजना, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।
मुरलीपुरा जोन में लगाये गये शिविर में जन्म-मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र के 90 भूखण्ड निर्माण स्वीकृति 7, नाम हस्तांतरण-6, सबडिविजन-7, जनआधार-49 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सिविल लाइन जोन में हुए कार्य पट्टा नामांतरण - 14, भवन निर्माण स्वीकृति - 1, पीएम स्वनिधि योजना - 15, डोर टू डोर कचरा संग्रहण - 70, जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीयन - 54 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इन 8 दिवसीय शिविरों में विभिन्न जोन में लगाये गये शिविरों के अन्तर्गत डोर टू डोर कचरा संग्रहण के 1249, सीवर लाईन मरम्मत के 86, सीसी सड़क के 150, ओपन डिपो समाप्त 128, रहवासी क्षेत्रों में 283 किमी लम्बाई की सड़कों की सफाई की गई। इसके अतिरिक्त यूडी टैक्स के 50 प्रकरणों के निस्तारण सहित स्ट्रीट लाईट, आवारा पशुओं को पकड़ने सम्बन्धित शिकायतों, ट्रेड लाइसेंस, पीएम स्वनिधि योजना के तहत् अन्य प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


