Urban Development Minister handed over motorized tricycles to 200 disabled people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगरीय विकास मंत्री ने 200 दिव्यांगों को सौंपी मोटराईज्ड ट्राई साईकिल

khaskhabar.com: बुधवार, 04 अक्टूबर 2023 9:29 PM (IST)
नगरीय विकास मंत्री ने 200 दिव्यांगों को सौंपी मोटराईज्ड ट्राई साईकिल
- मंत्री ने किसी को दुलारा, किसी के सिर पर हाथ रखकर दिया आशीष, खिले दिव्यांगों के चेहरे जयपुर । स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने बुधवार को कोटा के सूचना केन्द्र परिसर में 200 दिव्यांगजनों को बैट्री चलित मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया। स्वायत्त शासन मंत्री के विधायक कोष से 84 लाख रूपये की लागत से दिव्यांगों को इन बैट्री चलित मोटराईज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया। दिव्यांगजन बैसाखी और छड़ी के सहारे यहां आए लेकिन यहां बेटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साईकिल मिली तो वे खुशी से फूले नहीं समाए। नगरीय विकास मंत्री ने दिव्यांगों को माला पहनाकर अभिनन्दन किया और स्नेह से सभी का अभिवादन किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर कोटा उत्तर मंजू मेहरा, बीसूका जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र त्यागी, जफर मोहम्मद, उप महापौर कोटा दक्षिण पवन मीणा, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम उत्तर दिवांशु शर्मा, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओ पी तोषनीवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement