Urban Body General Elections 2026: District Election Officer Reviews Vote-Counting Preparations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:05 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

khaskhabar.com: शनिवार, 12 सितम्बर 2026 5:24 PM (IST)
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा
वीसी से सभी रिटर्निंग अधिकारियों से व्यवस्थाओं की ली जानकारी, आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दौसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले के सभी नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की 14 सितम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से मतगणना केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, मतगणना प्रक्रिया से संबंधित अन्य जरूरी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना से जुड़े दायित्वों का निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, नगर विकास न्यास सचिव गंगाधर मीणा, दौसा उपखंड अधिकारी संजू मीणा सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement