Advertisement
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर यूपीएसआरटीसी ने तैयार की विस्तृत योजना, यहां पढ़ें

राज शेखर ने कहा, "सभी बसों का 100 प्रतिशत सैनिटाइजेशन, सभी ड्राइवर और कंडक्टर के लिए मास्क, दस्ताने और यात्रियों के लिए हैंड सैनिटाइजर जैसे आवश्यक एहतियाती उपाय अत्यंत आवश्यक हैं, जिनका ध्यान रखा जाता है।"
उन्होंने आगे कहा कि ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने के दौरान सभी कर्मचारियों की हर दिन थर्मल गन से जांच की जाती है।
यूपीएसआरटीसी ने एक महीने की अवधि के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा वस्तुओं का स्टॉक खरीदा है।
वहीं एमडी ने तीन महीने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा किट खरीदने का निर्देश दिया है।
सूत्रों ने कहा कि परिवहन प्रणाली के क्रियाशील होने पर हर छह घंटे में सभी बसों को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया गया है।
यूपीएसआरटीसी ने एक नियंत्रण केंद्र भी स्थापित किया है और यूपीएसआरटीसी मुख्यालय में निगरानी और इसे सुनिश्चित करने के लिए महाप्रबंधक रैंक के एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


