Upgradation of Rajgadh School, now it will not be 10 km away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजगढ़ का स्कूल हुआ अपग्रेड, अब दस किमी दूर नहीं जाना होगा पढ़ने

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 4:23 PM (IST)
राजगढ़ का स्कूल हुआ अपग्रेड, अब दस किमी दूर नहीं जाना होगा पढ़ने
रेवाड़ी 1 जून-हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने वीरवार को सांय बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव राजगढ़ पहुंचकर स्कूल अपग्रेडेशन का पत्र सौंपा। पत्र मिलते ही छात्र व छात्राओं के चहरों पर खुशी झलक उठी। डा. बनवारी लाल ने छात्राओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। डा. बनवारी लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार जन हितैषी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे पर अमल कर रही है ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के 122 स्कूलों को अपग्रेड किया गया है, जिसमें बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव राजगढ़ का राजकीय स्कूल भी शामिल है। राजगढ़ गांव के लोगों ने स्कूल अपग्रेड होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा व स्थानीय विधायक एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल का स्कूल अपग्रेड करने पर आभार व्यक्त किया है। मंत्री ने कहा कि राज्य में कम से कम दूरी पर स्कूल स्थापित किए जाएं इस उपलब्धि को प्रदेश सरकार ने प्राप्त कर लिया है। डा. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत बच्चों को संगत बनाया जा रहा है ताकि उनका कौशल विकास हो सके। इसके अलावा स्कूल लीडरशिप कार्यक्रम के तहत स्कूल के मुख्याध्यापक, प्रधानाचार्य तथा बीईओ की ई-शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें आरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण देने का काम भी किया जा रहा है ताकि वे आने वाली पीढिय़ों को बेहतर ढंग से निर्माण कर सकें।
डा. बनवारी लाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों तथा व्यवसायिक महाविद्यालियों की छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस पास का दायरा 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 150 किलोमीटर कर दिया है ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए कठिनाई न हो। मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा लगभग 100 मार्गों पर केवल छात्रओं के लिए उनके घर से शिक्षण संस्थानों तक लाने व ले जाने के लिए बसें चलाई जा रही हैं ताकि छात्राओं को कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि राज्य में अब बच्चों को गुणात्तमक शिक्षा देने के लिए सुधार को चुनौती के रूप में लिया जाएगा ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकें।
उल्लेखनीय है कि राजगढ़ का राजकीय स्कूल 10वीं कक्षा तक था तथा यहां के बच्चों को 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए 8 किलोमीटर दूर बालावास जांट गांव में जाना पड़ता था तथा उस स्कूल में भी केवल आर्टस स्ट्रीम है इसलिए कॉमर्स व विज्ञान संकाय में रूचि लेने वाले बच्चों को 10 किलोमीटर दूर बावल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए जाना पड़ता था तथा राजगढ़ गांव से सीधा कोई साधन नहीं था। अब स्कूल अपग्रेड होने से राजगढ़ गांव में यहां के बच्चे 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ सकेंगे। गौरतलब है कि स्कूल अपग्रेड को लेकर राजगढ़ गांव में गत 20 मई को विद्यार्थी धरने पर बैठ गए थे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा पर विशेषकर लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। जब उन्हें राजगढ़ स्कूल के अपग्रेडेशन मांग के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल से मिलकर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा व मुख्यमंत्री से स्कूल अपग्रेडेशन का निवेदन किया। हमारे निवेदन को सरकार ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अपग्रेडेशन को लेकर थोडा समय लगा क्योंकि इसके लिए कई औपचारिकताएं जैसे स्टाफ, इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी करनी थीं।
.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement