Advertisement
JNU : UP हाई अलर्ट पर, इन मामलों को लेकर राज्य में पहले से ही हो रहे थे विरोध-प्रदर्शन

ये वे संस्थान हैं, जिन्होंने पिछले महीने दिल्ली में जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
जामिया के छात्रों के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन के बाद एएमयू पर खासकर नजर रखी जा रही है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जहां कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हंगलू को चार दिन पहले इस्तीफा देना पड़ा। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और पीआरओ ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह सामुदायिक राजनीति का एक बहुत खतरनाक मुद्दा बन गया है। लगभग हर जिले में हम कई मुद्दों पर असंतोष का सामना कर रहे हैं। सीएए को लेकर नाराजगी जारी है। शिया मुस्लिम ईरान की सेना के जनरल की हत्या और सिख पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले से बेचैन हैं। सीएए विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ हाल की कार्रवाई से छात्र भी परेशान हैं। वर्तमान में, यह स्थिति निस्संदेह अस्थिर है।"
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा, "हम सतर्कता बढ़ा रहे हैं और सभी जिला पुलिस प्रमुखों को मौजूदा स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


