UP mission 2017: political parties polishing dalits for best election results -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP का मिशन 2017 : दलितों को रिझाने की होड़

khaskhabar.com:
UP का मिशन 2017 : दलितों को रिझाने की होड़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब सालभर से भी कम समय बचा है। इसलिए दलितों में अपनी पैठ गहरी करने की जद्दोजहद में लगी पार्टियां अब दलित महापुरुषों के सहारे अपनी सियासत चमकाने में लग गई हैं। बाबा साहब अंबेडकर, संत रविदास, जगजीवन राम व कांशीराम के जरिए दलितों को रिझाने की कोशिशें अब ज्यादा तेज हो गई हैं। सत्ता में वापसी तय करने में जुटी सपा :
सत्ता में वापसी तय करने में जुटी सपा को दलितों में भी अपनी पैठ बढ़ाने की चिंता है। उसकी रणनीति दलितों में गैर जाटव जातियों में पासी, वाल्मीकि, खटिक, कोरी, धोबी का बड़ा समर्थन हासिल करने की है। पार्टी इन जातियों को बताना चाहती है कि बसपा सरकार में इनकी उपेक्षा हुई। पार्टी का अनुसूचित जाति जन प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ दलित बस्तियों में बताएगा कि कैसे अखिलेश सरकार दलित वर्ग के हित में काम कर रही है।
चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले साल अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर रद्द सार्वजनिक अवकाश को इस साल बहाल कर दिया।  सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी कहते हैं, ‘‘चुनाव में आरक्षण भी एक मुद्दा रहेगा। आरएसएस के दबाव में भाजपा सरकार कब आरक्षण उलट दे, कहा नहीं जा सकता। एक ओर संघ प्रमुख आरक्षण के खिलाफ बयान दे रहे हैं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री अपने को अंबेडकर भक्त बताते हुए आरक्षण जारी रखने का इरादा बताते हैं। फिर भी लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं। बिहार में क्या हुआ, दुनिया ने देखा।’’
मायावती देंगी करारा जवाब :

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement