लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने राज्य के मंत्री रविदास मेहरोत्रा को एक पुराने आपराधिक मामले में बीते कई सालों से अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत ने उनके खिलाफ एक बार फिर गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि रविदास मेहरोत्रा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार में मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है। मामला लखनऊ के महानगर थाने से संबधित है। 9 अगस्त, 2002 को रविदास मेहरोत्रा व अन्य ने अकबर नगर इलाके में अवैध निर्माण हटाने के लिए जारी विभागीय नोटिस के विरोध में सडक़ जाम किया था, जिससे आम जनता को परेशानी हुई थी और कानून एवं व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]