up government orders inquiry against senior ias officer Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP सरकार ने इस IAS अधिकारी के खिलाफ दिए जांच के आदेश,जानें क्या है मामला

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2019 2:56 PM (IST)
UP सरकार ने इस IAS अधिकारी के खिलाफ दिए जांच के आदेश,जानें क्या है मामला
मुख्यमंत्री कार्यालय को मिलीं शिकायतों को जांच के लिए राज्य सतर्कता विभाग के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को भेज दिया गया था। आर.पी. सिंह द्वारा जारी आदेश में जांच समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है। सूत्र ने कहा कि मामले की जांच सतर्कता विभाग के एक अधिकारी द्वारा की जा रही है, जिसके पास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का पद है।
वकील ने शिकायतों में आरोप लगाया है कि अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत रहते हुए अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के नाम पर 'बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति' अर्जित की।
एस.के. सिंह इससे पहले बांदा, चंदौली और फरु खाबाद के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने मेरठ और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement