Advertisement
यूपी सरकार ने फॉरेंसिक कोर्स के लिए आवेदन किया आमंत्रित

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संस्थान में फॉरेंसिक से जुड़े पांच कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
इन पाठ्यक्रमों के लिए 160 छात्रों का नामांकन किया जाएगा।
यूपीएसआईएफएस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जी.के. गोस्वामी ने कहा, हम फॉरेंसिक से संबंधित पांच पाठ्यक्रमों, बीएससी/एमएससी फोरेंसिक साइंस, फोरेंसिक दस्तावेज परीक्षा में पीजी डिप्लोमा, साइबर सुरक्षा में पीजी डिप्लोमा, डीएनए फोरेंसिक में पीजी डिप्लोमा, और फोरेंसिक बैलिस्टिक और विस्फोटक में पीजी डिप्लोमा पेश कर रहे हैं।
फॉरेंसिक साइंस पांच साल का कोर्स है, अन्य चार एक साल के डिप्लोमा कोर्स हैं।
बीएससी/एमएससी फॉरेंसिक साइंस कोर्स में कम से कम 40 छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा, जबकि शेष चार डिप्लोमा कोर्सों में 30-30 छात्रों का नामांकन होना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


