UP Former Chief Minister ND Tiwari evacuated the government bungalow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी तिवारी ने खाली किया सरकारी बंगला

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जून 2018 12:36 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी तिवारी ने खाली किया सरकारी बंगला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के परिजनों ने माल एवेन्यू स्थित सरकारी बंगले की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दी है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्रियों कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी बंगला खाली कर दिया था। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद एनडी तिवारी की पत्नी डॉ. उज्‍जवला तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बंगला खाली करने के लिए समय मांगा था। उन्होंने तिवारी के गंभीर रूप से बीमार होने के कारण लखनऊ आने में असमर्थता जताई थी। समय नहीं मिलने पर 18 जून को उनका जरूरी सामान बंगले से निकाल दिया गया था।
तिवारी के निजी सचिव मुकेश शर्मा ने राज्य संपत्ति विभाग के जेई व अन्य स्टाफ को बुलाकर सामान का मिलान कराया और बंगले की चाबी सौंप दी। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने बंगले की चाबी मिल जाने की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से जिन छह पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास खाली हुए हैं, उनमें एनडी तिवारी भी शामिल हैं। उनके नाम 1, माल एवेन्यू बंगला आवंटित था।
तिवारी गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से दिल्ली के साकेत के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement