UP elections 2017 : second phase voting on 67 seats tomorrow Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP:दूसरे चरण का मतदान कल

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 8:40 PM (IST)
UP:दूसरे चरण का मतदान कल
गुन्नौर सीट से खुद मुलायम सिंह यादव भी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामखिलाड़ी सिंह यादव को इस सीट पर एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। उनकी दबंग छवि को लेकर वोटरों में खासी नाराजगी है और उनकी जीत पक्की करने के लिए बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। मौजूदा विधायक राम खिलाड़ी यादव को अब बीजेपी के उम्मीदवार अजित कुमार राजू से कड़ी टक्कर मिल रही है। अगर गुन्नौर सीट समाजवादी पार्टी से छीन जाती है तो यह उसके यह बहुत बड़ा झटका होगा। सहारनपुर में विवादों में रहने वाले कांग्रेस के नेता इमरान मसूद चुनाव मैदान में हैं तो रामपुर में कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खान खुद ही एक मुद्दा हैं। रामपुर की स्वार सीट से पहली बार आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम अपनी किस्मत आजमाएंगे। वह पहली बार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इस सीट से मौजूदा विधायक काजिम अली को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेगम नूरबानो के बेटे और नावेद मियां के नाम से मशहूर काजि़म अली अब कांग्रेस छोडक़र बीएसपी में शामिल हो चुके हैं। उत्तराखंड में 69 विधानसभा सीटों के लिए मतदान...

उत्तराखंड की कुल 70 में से 69 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। कर्णप्रयाग में मतदान नौ मार्च को होगा, क्योंकि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दुर्घटना में यहां के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई है। पार्टी नेतृत्व के निवेदन पर निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर चुनाव नौ मार्च को कराने का फैसला किया। बसपा को इस सीट पर 20 फरवरी तक ताजा नामांकन दर्ज कराने का समय दिया गया है, नामांकन पत्र की जांच 21 फरवरी को और 23 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा।
राज्य में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर देवभूमि को लूट भूमि में तब्दील करने का आरोप लगा रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने न पूरे करने वाले वादे किए हैं और उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को खारिज कर देगा। अपने उम्मीदवारों के पक्ष में राज्य के 75 लाख मतदाताओं को लुभाने के लिए मोदी तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने ही व्यापक तौर पर प्रचार किया है। विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों और निर्दलीयों को मिलाकर कुल 628 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 75,13,547 मतदाताओं के लिए कुल 10,685 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

[@ ये हैं इलाहाबाद के धनकुबेर भाजपा प्रत्याशी, पढ़िये पूरी खबर]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement