Advertisement
यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बना : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि भूख और बीमारी से कोई मौत नहीं होगी, डबल इंजन सरकार इसकी गारंटी देने आई है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है। एक साल में पांच लाख तक के इलाज की गारंटी है। गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम उनकी सरकार ने किया है। पहले की सरकारें गरीबों को भूख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थी।
सीएम योगी ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद से उद्यमियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ गरीब लोगों को राशन वितरण का लाभ दिया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला उत्तर प्रदेश बन गया है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि अगले तीन से चार वर्षों में उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर पहुंच जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बिजनौर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


