यानि इस क्षेत्र में सर्वाधिक वोट की ताकत रखने वाला समाज विस चुनाव 2017 से पहले विभिन्न
दलों मे बंट गया है। अपने वोट की बड़ी बैंक के चलते पूर्ववर्ती चुनावों मे इतराने
वाला समाज अब खुद दूसरों की ओर देखता नजर आ रहा है। ऐसा में देखना होगा कि कुशवाहा
समाज का यह बिखराव चुनाव में क्या गुल खिलायेगा ? या दूसरे समाज के
वोटों का खंडन कर अपना उल्लू सीधा कर पायेगा ?
सभी दल कर रहे कुशवाहा समाज के साथ होने की बात
बुन्देलखण्ड की राजनीति में सक्रिय सभी राजनैतिक दल इन दिनों कुशवाहा
समाज को अपने साथ होना बता रहे हैं। हालांकि जमीनी हकीकत इससे बहुत अलग है। समाज
का आम वोटर किस के साथ जायेगा या फिर कोई नया गुल खिलायेगा, ये चुनाव परिणाम ही
बता सकेंगे। फिलहाल चुनाव से पूर्व कुशवाहा समाज के नेताओं की नयी राजनैतिक
पारियां सुर्खियों में है। साथ ही इंतजार है शांत बैठे समाज के मतदाताओें की
चुपचाप चली जा रही चुनावी बिसातों का ?