पिछले माह मुक्ता कांशी मंच पर आयोजित हुई जन अधिकार मंच की रैली में
वे बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। बसपा में भी उनकी
सुगबुहाट सुनी गयी। अब जब चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी तब वे बीजेपी के सहयोगी
दल रालोसपा के बैनर तले अपना चुनावी सफर शुरू कर चुके हैं। वे खुद जहां
बुन्देलखण्ड प्रभारी हैं, तो वहीं उनकी पत्नी श्रीमती चांदनी कुशवाहा को
रालोसपा ने बबीना 222 विस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
सत्ता रूढ़ पार्टी सपा ने
झांसी विधानसभा 223 सीट से युवा चेहरा दीपमाला कुशवाहा को अपना
उम्मीदवार बनाकर कुशवाहा समाज के प्रति अपना मोह दिखाया है। तो वही कुशवाहा समाज
के नगर अध्यक्ष पार्षद वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा खुद सपा प्रत्याशी के पक्ष में
माहौल बनाते सभी के सामने देखे जा रहे हैं। बसपा ने सदर सीट से एक फिर से सीताराम
कुशवाहा पर अपना दांव खेला है। तो कांग्रेस भी बबीना और बुन्देलखण्ड के अन्य सीटों
पर कुशवाहा समाज से प्रत्याशी बनाने के लिये प्रयास कर रही है। ऐसी चर्चाएं पार्टी
सूत्रों से कई बार बाहर आ चुकी है।