बुन्देलखण्ड के बांदा जनपद से देश-प्रदेश की राजधानी तक अपना रूतबा
बनाने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा इन दिनों अपने जनअधिकार मंच के बैनर तले
पूरे प्रदेशभर में विभिन्न रैलियां कर चुके हैं। जाम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता
प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। इससे पहले वे बसपा में थे। 20 सितम्बर को झांसी के
एक विवाह घर में आयोजित हुये जाम के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंच के
प्रदेशाध्यक्ष निषाद ने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर
अपने प्रत्याशी उतारेगी।