Advertisement
यूपी : रामस्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज के विरोध में बाराबंकी में एबीवीपी का प्रदर्शन, निकाली गई मशाल यात्रा

एबीवीपी के जिला संयोजक योगेश प्रताप सिंह ने कहा, "प्रशासन ने लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रदेश सरकार माफियाओं पर बुलडोजर चलाने की बात करती है, मगर शिक्षा माफियाओं पर चुप्पी क्यों?"
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन और तेज होगा। छात्रों ने विश्वविद्यालय की अनियमितताओं, जैसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा रद्द किए गए एलएलबी कोर्स में दाखिला और कथित जमीन कब्जे की जांच की मांग भी उठाई।
मशाल यात्रा में कार्तिकेय मिश्रा, योगेश सिंह, विश्वजीत, दीपू पाठक, शशांक मिश्रा, शिवम मिश्रा, दिव्यांशु प्रताप सिंह, पुलकित त्रिवेदी, शिवम सिंह राठौड़, निशांत द्विवेदी, उत्कर्ष सिंह, प्रिंस वर्मा, आयुष सिंह, पूर्णेन्द्र चतुर्वेदी, तरुण कुमार, अभय और राम त्रिपाठी जैसे कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसडीएम आनंद तिवारी और नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाराबंकी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


