कांगड़ा। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने कहा है कि प्रदेश सरकार चंगर
क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही
है। मुख्यमंत्री वीरभद्र
सिंह के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कांग्रेस विधायक वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थिल के वार्षिक पारितोषिक
वितरण समारोह को बतौर मुख्य अत्थि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी हल्के का चंगर क्षेत्र
शिक्षा में बहुत पिछड़ गया था। इसी को ध्यान में रखते हुये पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया है, जिसमें ज्यादातर स्कूल चंगर क्षेत्र के हैं। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र के खुंडियां और मझीण में डिग्री कॉलेज खोलने के साथ ही खुंडियां में आईटीआई भी खोला है
ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा घरद्वार ही उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि चंगर के विकास के लिये करोड़ों रुपये खर्च किये
जा रहे हैं। इस में शिक्षा के
प्रसार के साथ इलाकावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ना मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने रावमा पाठशाला थिल के लिये 1 करोड़ की लागत से अतिरिक्त भवन, थिल- कंडी सडक़
और लगड़ू- जन्दराह सडक़ को बनाने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल
ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की एवं स्कूल की अन्य
गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में स्कूली
बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक
कार्यक्रम पेश किया। मुख्यातिथि ने
स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी बांटे।
इस अवसर पर हिमाचल
प्रदेश स्वतन्त्रता सेनानी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सुशील रत्न, खण्ड विकास
अधिकार मोहन शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजिंदर राणा, एसएमसी प्रधान सरोज कुमारी, पंचायत प्रधान पृथी चन्द, वारी कलां
पंचायत प्रधान रत्न चन्द, पण्डित बलदेव सिंह, हंस लता, जिप सदस्य रत्न चन्द, मास्टर सुभाष, नेक चन्द, सूबेदार ज्ञान चन्द, बलवीर सिंह, रिटाइर्ड मेजर ईश्वर दास, अधिशाषी
अभियन्ता बीएल ठाकुर, सहायक अभियन्ता जेएन शर्मा, तहसीलदार खुंडियाँ भुवनेश्वर दत्त और कई गणमान्य व्यक्तियों के
साथ भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौज़ूद रहे।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे