unnao gang rape live update: kuldeep singh sengar produces before session court cbi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उन्नाव गैंगरेप केस :मेडिकल जांच कराने CBI के साथ अस्पताल पहुंची पीड़िता

khaskhabar.com: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 3:24 PM (IST)
उन्नाव गैंगरेप केस :मेडिकल जांच कराने CBI के साथ अस्पताल पहुंची पीड़िता
उन्नाव/लखनऊ। उन्नाव के बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीडिता अपने परिवार के सदस्यों के साथ लखनऊ में सीबीआई के दफ्तर पहुंच गई है। सीबीआई की टीम उसका मेडिकल कराने लखनऊ के लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां पर सीबीआई टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। लखनऊ रवाना होने से पहले पीड़िता के चाचा ने कहा कि वह आरोपी विधायकक की गिरफ्तारी से खुश हैं। साथ ही उन्होंने सीबीआई और मीडिया का शुक्रिया अदा किया। बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि सीबीआई पूछताछ आगे जारी रखने के लिए कोर्ट से रिमांड की मांग कर सकती है। आपको बता दें कि उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई ने 15 घंटे की पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया था।
बता दें कि यह मामला गुरुवार देर रात सीबीआई को सौंप दिया गया था। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने विधायक के इंदिरानगर स्थित आवास पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके बाद से लगातार उनसे पूछताछ जारी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement