कैथल। सुप्रीम कोर्ट की ओर से छब्बीस अक्तूबर को दिए गए ऐतिहासिक निर्णय समान काम समान वेतन को लागू करवाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर एक दिन भूख हड़ताल की। जिला उप प्रधान ओमपाल भाल और जिला सचिव जरनैल सिंह की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार की निंदा की और निर्णय को लागू करने की मांग की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का भी आरोप लगाया।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]