khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 11:28 AM (IST)
मेरठ।लम्बे समय से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को
लेकर बागपत के भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केन्द्रीय मंत्री डा. सतपाल सिंह की
अगुवाई में कमिश्नरी पार्क में धरना प्रर्दशन किया। इनका कहना है कि क्षेत्र की
मलकपुर चीनी मिल पर 239 करोड़ व मोदीनगर चीनी मिल पर 103 करोड़ बकाया भुगतान है। इसके अलावा शुगरकेन कंट्रोल आर्डर 1966 के तहत सभी बकाया धन राशि पर 15 प्रतिशत की दर से
किसानों को ब्याज देने का प्रवधान है जो कि चीनी मिलों द्वारा नहीं दिया गया है।
इस सबके चलते किसान बेहाल और परेशान है। [@ ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी]