Union Minister of State for Home Affairs visited the customer oriented fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने किया ग्राहक उन्मुख मेले का अवलोकन

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 3:37 PM (IST)
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने किया ग्राहक उन्मुख मेले का अवलोकन
जयपुर। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय शनिवार को उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान राय ने गिर्वा पंचायत समिति परिसर में सार्वजनिक क्षेत्रें के बैंकों के ग्राहकों तक पहुँचने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत उदयपुर जिले में आयोजन कर्ता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं अन्य राष्ट्रीकृत व निजी बैंकों के तत्वावधान में आयोजित ग्राहक उन्मुखी मेले का अवलोकन किया। उन्होंने वहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को ऋण स्वीकृतियां प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत इरादों के साथ ही केन्द्र सरकार के स्तर पर विभिन्न बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से पनपी विकेन्द्रीयकृत अर्थव्यवस्था से देश में बदलाव की स्थिति उत्पन्न हुई है और आज हर जरूरतमंद की राह आसान हुई है। उन्होेंने कहा कि हर गरीब की इच्छा और सपने को पूरा करने के लिए हम सतत प्रयासरत है। केन्द्र सरकार की ओर से आज विभिन्न बैंकिग योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आवास, व्यवसाय आदि आवश्यकताओं के लिए सामान्य दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आधार से बैंक खातों के लिंक होने के साथ ही यह प्रक्रिया और भी आसान हो गई है और आज हर जरूरतमंद को विभिन्न बैंकिंग एप के माध्यम से मोबाइल पर भी इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है और यह सब संभव हुआ है डिजिटल क्रांति से। इससे व्यक्ति को बैंकों के बार-बार चक्कर काटने से भी छुटकारा मिला है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने एक ही छत के नीचे विभिन्न बैंकों की ओर से आमजन की सहायतार्थ किए गये इस प्रयास की सराहना करते हुए आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही। उन्होंने ग्राहकों से कहा कि बैंक आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सहयोग प्रदान कर रहा है तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम ऋण राशि का उपयोग उसी कार्य हेतु करे, जिस उद्देश्य से ऋण प्राप्त किया है एवं अपना काम होने के बाद ऋण राशि तय समयावधि में जमा कराएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement