Union Minister of State for Home Affairs visited the customer oriented fair Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने किया ग्राहक उन्मुख मेले का अवलोकन

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 3:40 PM (IST)
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने किया ग्राहक उन्मुख मेले का अवलोकन
इस अवसर पर उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने केन्द्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न बैेंकिंग योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रारंभ में एसबीआई के उपमहाप्रबन्धक एस विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस त्रिदिवसीय आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर भाटिया ने किया। अंत में आभार उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने जताया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, गिर्वा प्रधान तख्त सिंह, समाजसेवी भंवर सिंह पंवार, गिर्वा बीडीओ सुप्यार कपूरिया, सहायक महाप्रबंधक एस एल मारू, अमरेंद्र कुमार सुमन, बाबू लाल जीनगर, मुकेश द्विवेदी, संजय अग्रवाल सहित अन्य विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने दी ऋण स्वीकृतियां
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री राय एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न बैंकों की ओर से पात्र लाभार्थियों को जारी ऋण स्वीकृतियां प्रदान की। इस मौके पर एसबीआई की ओर से सीएलपी के तहत 9.65 लाख रुपये का मुद्रा ऋण धाकड़ सेल्स व ई-मुद्रा के तहत नरेश शर्मा व बफात शरीफ को 50-50 हजार रुपये का ऋण, ऑरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स की ओर से वन्दना को 6 लाख रुपये मुद्रा ऋण, बैंक ऑफ बडौदा की ओर से मात्र 59 मिनट में जारी 50 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति अरिहंत एन्टरप्राइजेस के प्रो. शशिकांत धींग को अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।
मेला अवलोकन के दौरान स्टॉल पर दो लाभार्थी लाभान्वित
समारोह से पूर्व मेला स्थल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने मेला प्रांगण में लगी विभिन्न बैंकोे की स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं वहां संचालित गतिविधियों व दिये जा रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंत्री द्वारा यूको बैंक की स्टॉल पर दो लाभार्थियों को हाथो-हाथ ऋण स्वीकृति जारी की गई। इनमें विदेश में उच्च शिक्षा हेतु यामिनी एवं एमएसएमई के लिए गजेन्द्र पुजारी को 10-10 लाख रुपये की ऋण स्वीकृतियां प्रदान की गई।
राणा पूंजा को पुष्पांजल
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय एवं अन्य गणमान्यों द्वारा गिर्वा पंचायत समिति कार्यालय के बाहर रेती स्टेण्ड चौराहे पर स्थापित राणा पूंजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के साथी राणा पूंजा का योगदान इतिहास में अमर है और इम सभी को ऎसे महापुरूष से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में योगदान अवश्य देना चाहिए।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement