Advertisement
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादवने प्रभावी बाघ संरक्षण के लिए नीतिगत निर्णयों की व्यापक समीक्षा बताई आवश्यक

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जैव विविधता एवं बाघ संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते हुए राज्य के वन विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्मय से सरिस्का में टाइगरों की संख्या 50 हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री यादव के मार्गदर्शन से राजस्थान के टाइगर्स के लिए जीन पूल की समस्या का समाधान हेतु 5 बाघिन के ट्रांस लोकेशन की अनुमति मिली है, जिसके तहत मध्यप्रदेश से एक बाघिन का रामगढ विषधारी अभयारण्य में सफलतापूर्वक ट्रांस लोकेशन संभव हुआ है। इससे जीन पूल की समस्या के समाधान के साथ बाघों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा-निर्देशन में टाइगर संरक्षण के साथ-साथ घडियाल संरक्षण एवं गोडावन व खरगोन पक्षी के संरक्षण के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वैज्ञानिक पद्धति से लेपर्ड गणना का कार्य किया जा रहा है एवं वाइल्ड लाइफ क्षेत्र में काम करने वाले कार्मिकों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए फण्ड उपलब्ध कराकर निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान बाघों की नर्सरी के रूप में जाना जाएगा।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित-
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने टाइगर मैराथन 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राकृतिक संग्रहालय द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रथम विजेता को 5 हजार रूपये, द्वितीय को 4 हजार रूपये एवं तृतीय को 3 हजार रूपये तथा प्रत्येक श्रेणी में 10-10 विद्यार्थियों को एक हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की वरिष्ठ श्रेणी में स्टेप बाय स्टेप पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा कृतिका जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नयाबास की कक्षा 11 की छात्रा आरती शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं पीएम श्री के.वी. अलवर नं. 1 विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र रक्षित जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रतियोगिता की कनिष्ठ श्रेणी में सिल्वर ओक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा तनिष्का गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राठ इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा खुशी यादव ने द्वितीय स्थान एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा पलक बाई मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के महानिदेशक सुशील कुमार अवस्थी, अतिरिक्त महानिदेशक वाइल्ड लाइफ रमेश पाण्डे, एनटीसीए आईजीएफ के सदस्य सचिव डॉ. संजयन कुमार, एनटीसीए के डीआईजीएफ डॉ. वैभव सी माथुर, राज्य के प्रमुख चीफ कंजरवेटर फोरेस्ट पवन कुमार उपाध्याय, अतिरिक्त प्रमुख चीफ कंजरवेटर फोरेस्ट के.सी.ए अरूण प्रसाद सहित फील्ड डायरेक्टर्स एवं चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन्स उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


