कुल्लूू (मनाली)। केंद्र सरकार द्वारा बड़े नोट बंद किये जाने से मनाली के बैंकों में अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है। सबसे अधिक दिक्कत अशिक्षित व बुजुर्ग लोगों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें अपने फार्म भरने को भारी परेशानी हो रही हैं। इन लोगों की मदद को सेव मनाली संस्था आगे आई है। संस्था के सदस्य लोगों के फार्म भर कर दे रहे हंै। बुजुर्गों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेव संस्था ने बुजुर्गों की दिक्कतों को देखते हुए उनके लिए बैंकों से अलग से व्यवस्था करने का आग्रह किया है ताकि उनको धक्के न खाना पड़े। दूसरी ओर पर्यटकों को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। मनी ट्रासंफर के अधिकतर कार्यालय बंद हो जाने से विदेशी पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्हें घंटों एटीएम से पैसे लेने के लिए खड़ा होना पड़ रहा है। पैसों के अभाव के चलते मनाली में बैंकों के अधिकतर एटीएम काम नहीं कर रहे है। एसबीआई और पीएनबी सहित आईसीआईसीआई के एटीएम ने काम करना शुरू कर दिया है। पर्यटकों को घूमने के बजाए रुपये निकलने में ही अधिकतर समय देना पड़ रहा है। एसबीआई के चीफ मैनेजर हरी सिंह ने बताया कि ग्राहकों की समस्या के समाधान को बेहत्तर प्रयास किये जा रहे हैं। पीएनबी के मैनेजर सुंदर शर्मा ने बताया कि ग्राहकों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है लेकिन सुविधाएं दी जा रही हैं।
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेदयह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार