Advertisement
सुक्खू सरकार के राज में कानून-व्यवस्था ध्वस्त और माफिया राज हावी : जयराम ठाकुर

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ध्यान केवल अपने 'मित्रों' को कैबिनेट रैंक बांटने और परिवार के सदस्यों को नौकरी व पेंशन के लाभ पहुंचाने तक सीमित रह गया है, जबकि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों की उस गारंटी के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं जो कांग्रेस ने चुनाव से पहले दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद दस हजार युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल पाया है, जिससे यह स्पष्ट है कि झूठी गारंटियों के सहारे जनता को ठगा गया है।
जयराम ठाकुर ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा का विपक्ष के नाते यह दायित्व है कि वह जनहित के विरुद्ध होने वाले हर कार्य का विरोध करे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही वर्तमान सरकार के हर गलत फैसले की बारीकी से समीक्षा की जाएगी। सम्मेलन के दौरान उन्होंने 'वीबी जी राम जी' और 'एसआईआर' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और बाद में लाहौल-स्पीति भाजपा की परिचय बैठक में भी भाग लिया, जहां पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उनका स्वागत किया।
इस पूरे कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुल्लू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, कुल्लू से पूर्व प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, प्रवक्ता अखिलेश कपूर, जिलाध्यक्ष अमित सूद, भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर सहित मनाली के दोनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुल्लू
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


