Advertisement
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में आसलपुर में सुगम होगा आवागमन, ROB निर्माण को मंजूरी

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आसलपुर में ROB का निर्माण यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने और आमजन के आवागमन को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में राजस्थान में भी विकास परियोजनाओं को गति मिल रही है।
आसलपुर ROB परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


