Under Safe School, Safe Rajasthan, girls were given information about good touch and bad touch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेफ स्कूल, सेफ राजस्थान के तहत बालिकाओं को दी गुड टच, बैड टच की जानकारी

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 4:49 PM (IST)
सेफ स्कूल, सेफ राजस्थान के तहत बालिकाओं को दी गुड टच, बैड टच की जानकारी
दौसा (ब्यूरो)। एसएसएसआर-सेफ स्कूल सेफ राजस्थान अभियान के तहत ‘नो बैग डे‘ के तहत शनिवार को असुरक्षित स्पर्श के बारे में आनन्द शर्मा बालिका विद्यालय में बालिकाओं को ‘गुड टच बैड टच‘ पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं जिला स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बालिकाओ द्वारा वोट शब्द की मानव श्रृंखला बनाई। कला जत्था कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता के लोकगीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला स्वीप समन्वयक महेश आचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसमें महिलाओं की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यदि महिलाएं जागरूक हो तो वह अपनी पूरी परिवार को मतदान के लिए प्रेरित कर बूथ तक पहुंचाने का माद्दा रखती हैं। अपने परिवार पड़ोसी महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
ब्लॉक स्वीप प्रभारी अभय सक्सैना ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो। सुरक्षित लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि शत प्रतिशत मतदान हो। इसके लिए नारी शक्ति अहम भूमिका निभा सकती है।
प्रधानाचार्य संतोष मीणा ने कहा कि प्रति दिवस हम प्रार्थना सत्र में मतदान की शपथ व मतदान के महत्व को इंगित करते हैं वहीं लोकगीतों के माध्यम से भी मतदान का प्रचार प्रसार करेंगे। कला जत्था कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता के लोकगीत गाए। इस अवसर पर ममता गोयल, राजेंद्र जायसवाल, प्रेम प्रकाश तिवारी, आशा सेवादा, वंदना शर्मा, महेश बनापुरिया, महेश शर्मा, माया मीणा सहित विद्यालय स्टाफ व स्वीप टीम के सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement