Unaware, manipulative, molested teenager-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज - बेखौफ मनचला, सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ की

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 7:01 PM (IST)
क्राइम न्यूज - बेखौफ मनचला, सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ की
जयपुर । राजधानी के विद्याधर नगर इलाके में कोचिंग से स्कूटी से घर लौट रही एक किशोरी से बुधवार को सरेराह बाइक सवार मनचले ने छेड़छाड़ की। हिम्मत दिखाते हुए बहादुर किशोरी ने एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। तेजगति से मनचले के भागने के दौरान बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ राधारमन गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-9 विद्याधर नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी विद्याधर नगर स्थित एक कोचिंग में पढऩे जाती है। घटनाक्रम के मुताबिक, रात करीब साढ़े 8 बजे वह कोचिंग से स्कूटी पर घर जा रही थी। शंकर आई अस्पताल व जयपुर स्कूल के बीच रोड पर बाइक सवार एक लडक़ा पीछे से आया। रोड लाईट बंद होने पर अंधेरे का फायदा उठाकर सरेराह मनचले ने किशोरी से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर मनचला तेजी से बाइक लेकर भागा। हिम्मत दिखाते हुए छात्रा ने स्कूटी स्टार्ट कर बाइक सवार मनचले का पीछा करना शुरू किया। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर बजरी मंडी तक पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। मनचला तेजी से बाइक लेकर भागने मेंं कामयाब तो हो गया, लेकिन साहसी छात्रा ने बाइक को रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया। चाईल्ड हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर विद्याधर नगर थाना पुलिस ने संपर्क साधा। पीडि़त छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मनचले की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement