×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 20, 2026 5:31 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अदृश्य तरंगों पर प्रभुत्व हासिल करने की होड़, अहम सेवाओं की सुरक्षा के लिए चिन्ता
Source: UN News: शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
हिंसक टकराव से प्रभावित किसी इलाक़े से गुज़र रहा एक मानवीय सहायता क़ाफ़िला, ज़मीन से हज़ारों फीट ऊपर एक विमान में अपने गंतव्य तक पहुँचने की तैयारी कर रहा एक चालक दल, और लम्बी समुद्री यात्रा को तय कर रहा एक कमर्शियल जहाज़. ये सभी अपनी यात्रा सुरक्षित ढंग से पूरी करने के लिए भरोसेमन्द जीपीएस, सैटेलाइट नौवहन प्रणाली, और रेडियो संचार नैटवर्क पर निर्भर होते हैं. हमारे दैनिक जीवन की ये अहम गतिविधियाँ ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम’ (विद्युतचुम्बकीय वर्णक्रम) पर निर्भर हैं, जोकि आधुनिक सैन्य परिचालन में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और युद्धक्षेत्र में रणनैतिक प्रतिस्पर्धा का केन्द्र है.फ़ेदेरिको मान्टेलास्सी, निरस्त्रीकरण शोध के लिए यूएन संस्थान (UNIDIR) में सुरक्षा व टैक्नॉलॉजी कार्यक्रम में एक शोधकर्ता हैं. उन्होंने यूएन न्यूज़ के साथ एक विशेष बातचीत में बताया कि जैसे-जैसे हमारी इन टैक्नॉलॉजी पर निर्भरता बढ़ रही है, हमारे लिए इनमें हस्तक्षेप, व्यवधान और किसी गड़बड़ी की चपेट में आने का ख़तरा भी बढ़ रहा है.‘जैमिंग’ (Jamming), यानि सिग्नल को नकारना या अवरुद्ध करना, ‘स्पूफ़िंग’ (Spoofing) यानि झूठे या भ्रामक सिग्नल पेश करना. इन ख़तरों से मौजूदा प्रणालियों की कमज़ोरियाँ उजागर हो रही हैं.कुछ अनुमानों के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2024 के दौरान, नागरिक विमानन क्षेत्र में ‘जीपीएस स्पूफ़िंग’ घटनाओं में 500 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, 2026 की पहली तिमाही में मध्य पूर्व संकट के दौरान, समुद्री जलमार्गों पर सिग्नल जाम किए जाने की सबसे अधिक घटनाएँ दर्ज की गई.ऐसे व्यवधानों की घटनाओं के प्रभाव अक्सर सैन्य क्षेत्र से बाहर तक महसूस किए जाते हैं और दैनिक गतिविधियों व नागरिक प्रतिष्ठानों के लिए इसके गम्भीर नतीजे हो सकते हैं. इन घटनाओं से उपजी चिन्ताओं की पृष्ठभूमि में, रीसर्चर फ़ेदेरिको मान्टेलास्सी ने हाल ही में जिनीवा में एक कार्यक्रम, नवाचार सम्वाद (Innovation Dialogue) के दौरान एक सत्र का संचालन किया, जिसमें विद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम में व्यवधान और उससे शान्ति व सुरक्षा के लिए उपज रहे ख़तरों पर चर्चा हुई. © Adobe Stock/Aurelien एक जहाज़ को संचालित करने के लिए केन्द्रीय कमान केन्द्र. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम क्या है?इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम से तात्पर्य, हर प्रकार की विद्युतचुम्बकीय तरंगों की पूरी श्रेणी से है, जिनमें रेडियो तरंगें (radio waves), सूक्ष्म तरंगें (microwaves), अवरक्त किरणें (infrared), एक्स-किरणें (x-rays), और गामा किरणें हैं. इस स्पेक्ट्रम के हर हिस्से की अपनी-अपनी विशेषता है, और इन तरंगों का सैन्य और नागरिक प्रणालियों में विविध प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरणस्वरूप, रेडियो वेव के ज़रिए एएम, एफ़एम रेडियो, वाई-फ़ाई, मोबाइल कम्युनिकेशन और लम्बी दूरी का प्रसारण होता है. माइक्रोवेव न केवल हमारे भोजन को गर्म करता है, बल्कि रेडार प्रणालियों को भी सम्भव बनाता है. इन्फ़्रारेड लाइट्स के ज़रिए तापीय पैटर्न को पहचाना और रात्रि में देख पाना सम्भव है, वहीं, एक्स-रे मेडिकल उद्देश्यों से इस्तेमाल में लाई जाती हैं.युद्धभूमि के आधुनिकीकरण के साथ ही, सशस्त्र बल इन विद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम पर निर्भर होते जा रहे हैं, चूँकि इस अदृश्य परत के ज़रिए वे अपनी प्रणाली के विभिन्न हिस्सों को एक साथ जोड़ते हैं: सम्वेदन (sensing), निगरानी (surveillance), डेटा संचार (data transmission), लक्ष्य निर्धारण (weapons guidance) और युद्धक्षेत्र में नैटवर्किंग (battlefield networking). शोधकर्ता फ़ेदेरिको मान्टेलास्सी ने ध्यान दिलाया कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल, 20वीं सदी के शुरुआती वर्षों तक जाता है, और दूसरे विश्व युद्ध में यह बड़े पैमाने पर हुआ. मगर हाल के वर्षों में इसके इस्तेमाल में विशाल वृद्धि हुई है, चूँकि इन पर निर्भर उपकरणों व प्रणालियों की संख्या में उछाल आया है, जो निरन्तर सिग्नल छोड़ते व प्राप्त करते हैं. उनका आपस में सम्पर्क बनाए रखने के लिए इस स्पैक्ट्रम तक पहुँच निरन्तर बनाए रखनी ज़रूरी है.नागरिक प्रतिष्ठानों पर असरहिंसक टकराव के अग्रिम मोर्चे पर, इलेक्ट्रॉनिक तौर-तरीक़ों से लड़े जा रहे युद्ध, या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम में आए व्यवधान का हमेशा आम नागरिकों या बुनियादी सेवाओं पर असर नहीं होता है. मगर, फ़ेदेरिको मान्टेलास्सी ने आगाह किया कि जब ये लड़ाई आम जनजीवन और वाणिज्यिक गतिविधियों के बहुत नज़दीक होती है, तो इसके सिलसिलेवार नतीजे सामने आते हैं. इस वर्ष के शुरू में, मध्य पूर्व में भड़के संकट के दौरान, मीडिया रिपोर्ट ने दर्शाया कि अदन की खाड़ी और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में स्पूफ़िंग और जैमिंग के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी, जिससे समुद्री जहाज़ों की टक्कर होने या अन्य प्रकार की दुर्घटनाओं का ख़तरा बढ़ा.ऐसे व्यवधानों से, मानवीय सहायता पहुँचाने में जुटे राहत क़ाफ़िलों की गतिविधियों, शान्तिरक्षा मिशन के अभियान, आपात सेवाओं पर असर होता है, चूँकि उनकी परिवहन और संचार प्रणालियाँ काम करना बन्द कर सकती हैं. इसके अलावा, मोबाइल व इंटरनेट सेवाएँ, बचाव एवं तलाश प्रयास, सार्वजनिक परिवहन सेवा और वित्तीय प्रणालियाँ भी व्यवधान की चपेट में आ सकती हैं.शोधकर्ता मान्टेलास्सी ने कहा कि हिंसक टकराव के सन्दर्भ में ऐसे मामले निरन्तर देखने को मिल रहे हैं, जिनमें सहायता सेवाएँ और मानवतावादी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और व्यवधान का प्रत्यक्ष प्रभाव झेल रहे हैं. उन्होंने बताया कि विमानन गतिविधियों में भी ऐसे प्रभाव देखे जा सकते हैं, जहाँ पहले से ही जटिल माहौल है. अक्सर विमानों को अपनी लोकेशन के बारे में ग़लत डेटा प्राप्त होता है, जिसकी वजह से उन्हें वैकल्पिक उपायों का सहारा लेना पड़ता है, ताकि विमान सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके.“हमारा अभी एक सम्मेलन हुआ, जहाँ अन्तरराष्ट्रीय नागरिक विमानन एजेंसी (
ICAO
) के एक वक्ता ने कहा कि यदि आप कभी विमान में बैठे हैं, तो इसकी बहुत सम्भावना है कि आप एक ऐसी उड़ान पर थे, जिसने जैमिंग या स्पूफ़िंग का सामना किया.” © Adobe Stock/Thomas एक विमान के कॉकपिट का दृश्य, जहाँ पायलट कमान सम्भालते हैं. एआई की दस्तक संयुक्त राष्ट्र ने लम्बे समय से, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और उनमें निहित ख़तरों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए, उभरती टैक्नॉलॉजी का सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित किए जाने की पैरवी की है. इसी सिलसिले में, एआई सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बारबेडोस के ब्रिजटाउन में 23 नवम्बर को एक अहम बैठक हो रही है, और इसी महीने सुरक्षा परिषद में भी उभरती टैक्नॉलॉजी के इस्तेमाल और उनसे शान्ति व सुरक्षा के लिए पनपते ख़तरों पर विचार-विमर्श के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है.एआई के इस्तेमाल में निरन्तर हो रहे विस्तार से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम भी अछूता नहीं है, और एआई द्वारा संचालित हथियारों की होड़ यहाँ भी उभर रही है. विशेष रूप से उन परिस्थितियों में, जहाँ निशानों को चुनने और हमले करने की क्षमता, किसी मानव देखरेख के बिना मशीनों के ही हवाले कर दी जाती है. उदाहरण के लिए, युद्ध के दौरान इलेक्ट्रॉनिक तौर-तरीक़ों के ज़रिए, सशस्त्र बल अपने विरोधी पक्ष के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम तक पहुँच को रोक देना चाहते हैं, ताकि वे इन क्षमताओं को इस्तेमाल में न ला सकें. साथ ही, अपने लिए वे इन प्रणालियों की हर हाल में रक्षा करना चाहते हैं.शोधकर्ता मान्टेलास्सी ने बताया कि जिस तरह से जैमिंग और स्पूफ़िंग के मामले बढ़ रहे हैं, उनके अनुरूप सैन्य प्रणालियों में बदलाव भी आ रहा है. सैन्य बल अपनी क्षमता को आधुनिक बनाने में जुटे हैं, जिसके जवाब में विरोधी पक्ष और अत्याधुनिक प्रणालियाँ विकसित कर रहा है, ताकि इस मोर्चे पर आगे रहा जा सके.“शस्त्र प्रणालियों में एआई को शामिल करने के लिए एक बड़ा तर्क यह है कि जब जैमिंग या स्पूफ़िंग की वजह से इस स्पेक्ट्रम को नकारा जाता है, और ड्रोन के लिए कोई रेडियो लिंक नहीं मिल पाता है. तो फिर आप ड्रोन को संचालित करने, निशाना चुनने के लिए एआई पर निर्भर होंगे और इसके लिए कोई कनेक्शन भी ज़रूरी नहीं होगा.”एआई को निरन्तर शस्त्र प्रणालियों में एकीकृत किया जा रहा है, ताकि रेडियो संचार में व्यवधान के दौरान भी स्वायत्त मार्गदर्शन (autonomous navigation), निशाना चुनना और लगाना सम्भव हो. रेडियो सिग्नल पर निर्भरता को कम करने के लिए फ़ाइबर-ऑप्टिक नियंत्रित ड्रोन, एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं. ऐसे ड्रोन पर, रेडियो-फ़्रीक्वेंसी को जाम कर दिए जाने का कोई असर नहीं होता है. यूएन की भूमिकाफ़ेदेरिको मान्टेलास्सी के अनुसार, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम के नियम तय करने में अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (
ITU
) की एक बड़ी भूमिका है, जिसके द्वारा अलग-अलग सेवाओं के लिए रेडियो-फ़्रीक्वेंसी बैंड आवंटित किए जाते हैं.इसके अलावा, देशों के बीच इन सेवाओं में आए व्यवधान मामलों की भी देखरेख की जाती है. आईटीयू के रेडियो नियामन के तहत रेडियो फ़्रीक्वेंसी के इस्तेमाल के लिए बाध्यकारी अन्तरराष्ट्रीय क़ायदे तय किए गए हैं. “जब कोई हस्तक्षेप होता है, तो सदस्य देश ऐसे मामले के बारे में आईटीयू को जानकारी दे सकता है, जोकि समन्वय, विवाद सुलझाने, और ज़रूरत होने पर अगले क़दम उठाने के लिए तंत्र मुहैया कराता है.”वहीं, अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) का दायित्व जहाज़रानी और समुद्री मार्ग पर सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, जबकि अन्तरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) विमानन मानकों व समन्वय की देखरेख करता है.यूएन शोध संस्थान के रीसर्चर, फ़ेदेरिको मान्टेलास्सी ने बताया कि आईटीयू के रेडियो नियामन में सैन्य प्रतिष्ठानों को शामिल नहीं किया गया है, और इसलिए मौजूदा फ़्रेमवर्क वहाँ ख़त्म हो जाते हैं, जहाँ सैन्य गतिविधियों की शुरुआत होती है.“स्पष्ट रूप से, सशस्त्र टकराव के दौरान आचरण के लिए अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून है, और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को इस क़ानून का पालन करना होता है. इसलिए, एक फ़्रेमवर्क अब भी लागू होता है. लेकिन यह कहीं अधिक जटिल मामला है.” © Adobe Stock/Parilov एक सशस्त्र ड्रोन को छोड़ने की तैयारी हो रही है. (फ़ाइल) एक उभरती हुई प्राथमिकताUNIDIR शोधकर्ता ने बताया कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम में व्यवधान से उपजने वाली स्थिति पर निरस्त्रीकरण समुदाय द्वारा ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है.“हमें टैक्नॉलॉजी से जुड़े उभरते मुद्दों को निरस्त्रीकरण चर्चाओं में शामिल करना होगा, सभी पक्षों व हितधारकों को आपस में एक साथ जोड़कर और उन विषयों को स्थान देकर, जिन पर मुख्यधारा में फ़िलहाल विमर्श नहीं हो रहा है.”बीते कुछ वर्षों में, नवाचार सम्वाद (Innovation Dialogue) के तहत, यूएन निरस्त्रीकरण शोध संस्थान ने एआई, क्वांटम टैक्नॉलॉजी, न्यूरोटैक्नॉलॉजी जैसे विषयों पर चर्चा को आगे बढ़ाया है. इसी कड़ी में अब इलेक्ट्रोनिक स्पेक्ट्रम में व्यवधान और उससे शान्ति व सुरक्षा पर उपजते ख़तरों पर सम्वाद अगला पड़ाव है. अन्तत:, इस अहम मुद्दे को समझना न केवल निरस्त्रीकरण और शस्त्र नियंत्रण के मुद्दे से अनिवार्य है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा का विषय भी है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पीएम मोदी केरल में जटायुपारा के दौरे पर जाएंगे, पर्यटन मंत्री शेखावत करेंगे स्थल निरीक्षण : सुरेश गोपी
कश्मीर में अब स्थानीय रूप से भर्ती आतंकवादी नहीं बचे: गृह मंत्री अमित शाह
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार, शेषनाग के रजत मुकुट-ड्रायफ्रूट से सजे भगवान
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
बचपन में ऋतिक के सामने तीन बार 'धूम मचाले' पर किया था डांस, अनन्या पांडे ने सुनाया मजेदार किस्सा
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces