Advertisement
दक्षिण सूडान: यूएन गश्ती दल पर हमला, दो शान्तिरक्षकों की मौत

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से घटना की तुरन्त व पूरी जाँच कराने और ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की अपील की.UNMISS ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत यूएन शान्तिरक्षकों पर ऐसे हमले युद्ध अपराध के दायरे में आ सकते हैं.नाज़ुक शान्तिदक्षिण सूडान में हाल में बढ़ी हिंसा ने देश की पहले से नाज़ुक शान्ति प्रक्रिया पर और दबाव बढ़ा दिया है.दो दशकों से अधिक चले गृहयुद्ध के बाद दक्षिण सूडान ने 2011 में सूडान से स्वतंत्रता हासिल की थी.लेकिन केवल दो साल बाद, राष्ट्रपति सल्वा कीर के वफ़ादार सैन्य बलों और पूर्व उप राष्ट्रपति रिएक मचार के समर्थकों के बीच राजनैतिक टकराव ने देश को एक नए गृहयुद्ध में धकेल दिया.2011 में स्वतंत्रता के कुछ ही समय बाद स्थापित UNMISS का दायित्व आम लोगों की रक्षा करना, मानवीय सहायता की पहुँच सुनिश्चित करना, मानवाधिकार उल्लंघनों की निगरानी करना और देश की शान्ति प्रक्रिया व राजनैतिक परिवर्तन में सहयोग देना है.राहतकर्मियों पर हमलेसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, दक्षिण सूडान राहतकर्मियों के लिए दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक है.इस वर्ष जनवरी से अब तक देश में कम से कम 36 राहतकर्मी मारे जा चुके हैं, जबकि पूरे 2025 में यह संख्या 31 थी.संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने कहा कि मानवीय सहायताकर्मियों पर हमले अस्वीकार्य हैं और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का उल्लंघन करते हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


