-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिरोशिमा: परमाणु त्रासदी के 81 वर्ष बाद भी उम्मीद की मिसाल

Source: UN News: सोमवार, 10 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
हिरोशिमा: परमाणु त्रासदी के 81 वर्ष बाद भी उम्मीद की मिसाल
इक्यासी वर्ष पहले अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था. इस हमले से शहर तबाह हो गया, हज़ारों लोग मारे गए और पहली बार दुनिया का सामना “परमाणु युद्ध की विनाशकारी शक्ति” से हुआ. जापान के हिरोशिमा शहर में आयोजित स्मृति समारोह में संयुक्त राष्ट्र की निरस्त्रीकरण प्रमुख इज़ूमी नाकामित्सु ने कहा कि ऐसी त्रासदी फिर कभी नहीं दोहराई जानी चाहिए.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश की ओर से सन्देश देते हुए उन्होंने कहा, “हिरोशिमा सहनसक्षमता, पुनर्निर्माण और उम्मीद का प्रेरक उदाहरण है.”उन्होंने कहा, “पीढ़ियों से हिरोशिमा के लोग हमें यह याद दिलाते रहे हैं कि सबसे अन्धकारमय दौर के बाद भी हम एक बेहतर भविष्य चुन सकते हैं और उसे साकार कर सकते हैं.”दो दिन बाद, 8 अगस्त 1945 को नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया गया. दोनों विस्फोटों में लगभग एक लाख 20 हज़ार लोग मारे गए, जबकि बाद में जलने और विकिरण से लगी चोटों के कारण लगभग इतने ही लोगों की मौत हुई.परमाणु हमलों में लगभग 6.5 लाख लोग जीवित बचे, जिन्हें ‘हिबाकुशा’ के नाम से जाना जाता है.परमाणु हथियारों की धमकीमौजूदा परमाणु हथियारों की स्थिति पर इज़ूमी नाकामित्सु ने कहा कि बढ़ते भू-राजनैतिक विभाजन, अविश्वास और प्रतिस्पर्धा उन नियमों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को कमज़ोर कर रहे हैं, जिन्होंने अब तक दुनिया को “परमाणु महाविनाश” से बचाने में मदद की है.उन्होंने आगाह किया कि दशकों से परमाणु हथियारों के भंडार में आ रही कमी अब उलट रही है. परमाणु परीक्षण के विरुद्ध वैश्विक मानदंड भी ख़तरे में है और वर्ष 2025 में दुनिया भर का सैन्य ख़र्च बढ़कर 2.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया है.संयुक्त राष्ट्र की निरस्त्रीकरण मामलों की प्रमुख ने कहा, “अपनी शक्ति दिखाने और दूसरे देशों पर दबाव बनाने के लिए एक बार फिर परमाणु हथियारों की धमकी दी जा रही है.”उन्होंने याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना दुनिया को युद्ध की विभीषिका से मुक्त करने के लिए हुई थी. वर्ष 1946 में महासभा का पहला प्रस्ताव भी परमाणु हथियारों के उन्मूलन पर केन्द्रित था. UN Photo/Mitsugu Kishida हिरोशिमा पर परमाणु बम हमले के कुछ देर बाद का दृश्य. अधूरा वादा, मगर लक्ष्य अब भी सम्भवइज़ूमी नाकामित्सु ने कहा, “यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसे पूरा करना असम्भव नहीं है.” उन्होंने कहा कि शान्ति भय और शक्ति से नहीं, बल्कि विश्वास, निरन्तर संवाद, कूटनीति, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति प्रतिबद्धता तथा वैश्विक निरस्त्रीकरण व्यवस्था को मज़बूत करने से हासिल होती है.इसके लिए सभी देशों, विशेष रूप से परमाणु हथियार सम्पन्न देशों को, जोखिम कम करने, आपसी विश्वास बहाल करने और पूर्ण निरस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ना होगा. उन्होंने इस सोच को दृढ़ता से ख़ारिज करने का आहवान किया कि परमाणु हथियार सुरक्षा की अन्तिम गारंटी हैं, जबकि वास्तव में वे सुरक्षा की गारंटी नहीं, बल्कि उसके लिए ख़तरा हैं.जापान के दो शहरों पर परमाणु बम गिराए जाने के 81 वर्ष होने पर उन्होंने कहा, “आइए, विभाजन के बजाय संवाद, टकराव के बजाय सहयोग और संकीर्ण हितों के बजाय साझा सुरक्षा को चुनें. आइए, ऐसी दुनिया की ओर बढ़ें, जहाँ हिरोशिमा की त्रासदी फिर कभी न दोहराई जाए.”वह क्षण जब दुनिया हमेशा के लिए बदल गई UN Photo/Yuichiro Sasaki जापान के हिरोशिमा शहर में बर्बादी के ढेर से मिली एक घड़ी में, 6 अगस्त 1945 को परमाणु बम हमले का समय दर्ज हो गया. सुबह के 8.15 बजे हैं. जापान के हिरोशिमा शहर के मलबे से मिली एक कलाई घड़ी के अवशेषों में 6 अगस्त 1945 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट का वह क्षण दर्ज है, जब परमाणु बम विस्फोट हुआ था.संयुक्त राष्ट्र के फ़ोटो अभिलेखागार से इन बम हमलों से जुड़ी कुछ बेहद प्रभावशाली और विचलित करने वाली तस्वीरें प्रस्तुत की गई हैं. इनमें दुनिया के पहले परमाणु विस्फोट के क्षण से लेकर जीवित बचे लोगों के दशकों लम्बे प्रयासों तक की झलक मिलती है, जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ऐसी त्रासदी फिर कभी न दोहराई जाए.‘कुछ ही सेकेंड ने बदल दी दुनिया’ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement