×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:04 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यूएन जिनीवा में मोरों की नई टोली, ऐतिहासिक परम्परा में लौटे रंग
Source: UN News: सोमवार, 10 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
जिनीवा स्थित संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को पैलेस ऑफ़ नेशन्स में भारत से आए पाँच युवा मोरों का स्वागत किया. अपने चटख रंगों एवं शाही अन्दाज़ के लिए पहचाने जाने वाले ये मोर, भारत की ओर से उपहार हैं और संयुक्त राष्ट्र परिसर में दशकों से चली आ रही एक अनोखी परम्परा की नई कड़ी हैं. मोरों की मौजूदगी का यह इतिहास इतना पुराना है कि इसकी जड़ें संयुक्त राष्ट्र ही नहीं, बल्कि उसके पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ़ नेशन्स की स्थापना से भी पहले तक जाती हैं. अपने स्वागत में आयोजित उदघाटन समारोह के दौरान लोगों की नज़रें इन नए मेहमानों पर टिकी रहीं, लेकिन मोर बेफ़िक्र होकर अपने नए घर में घूमते और ज़मीन पर चोंच मारते दिखाई दिए. उनका नया ठिकाना संयुक्त राष्ट्र के योरोपीय मुख्यालय परिसर में हरे-भरे एरियाना पार्क की एक विशाल पक्षीशाला है.इनमें चार नीले मोर हैं और पाँचवाँ एक दुर्लभ सफ़ेद मोर है, जो अपने रंग-बिरंगे साथियों के बीच अलग ही नज़र आता है.अभी इन पाँचों के नाम नहीं रखे गए हैं. संयुक्त राष्ट्र जिनीवा की महानिदेशक
तातियाना वालोवाया
ने बताया कि जल्द ही इनके नाम सुझाने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की जाएगी.उन्होंने कहा, “हमें पाँच नए मोरों - चार नीले और एक सफ़ेद - का स्वागत करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है. संयोग से इनके रंग भी संयुक्त राष्ट्र के नीले और सफ़ेद रंगों से मेल खाते हैं. फिलहाल उनके लिए एक अस्थाई घर बनाया गया है. अगले तीन महीनों तक वे यहीं रहेंगे और उसके बाद उन्हें एरियाना पार्क में खुले तौर पर घूमने और यहाँ की मेहमाननवाज़ी का आनन्द लेने की आज़ादी होगी.”मोरों के साथ सेल्फ़ीइन नए मेहमानों में सबसे ज़्यादा आकर्षण का केन्द्र बना बर्फ़ जैसे सफ़ेद पंखों वाला मोर. बड़ी संख्या में आगंतुक उसके साथ सेल्फ़ी लेने के लिए उत्सुक नज़र आए. अपने नीले और रंग-बिरंगे साथियों की तरह यह भी भारत के राष्ट्रीय पक्षी की प्रजाति से है.करीब पैंतालीस वर्ष पहले, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने दिल्ली चिड़ियाघर से मोरों का एक जोड़ा अपने विमान से संयुक्त राष्ट्र जिनीवा भेजा था.जिनीवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थाई प्रतिनिधि अरिन्दम बागची ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र जिनीवा को पाँच भारतीय मोर (Pavo cristatus) भेंट कर पाना भारतीय मिशन के लिए सम्मान की बात है.”उन्होंने कहा, “यहाँ मोर रखने की पुरानी परम्परा रही है. हमने 1981 में भी मोर भेंट किए थे और हमें ख़ुशी है कि अब इस परम्परा को आगे बढ़ा पा रहे हैं.” © UN Photo/Elma Okic नए मेहमानों ने 7 अगस्त 2026 को जिनीवा के पैलेस ऑफ़ नेशन्स में अपने नए घर में प्रवेश किया. कुछ महीनों तक अपने नए माहौल में ढलने के बाद, ये पाँचों मोर पक्षीशाला से बाहर निकलकर संयुक्त राष्ट्र जिनीवा परिसर में स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगे.जिनीवा बायोपार्क के निदेशक डॉक्टर टोबियास ब्लाहा ने उम्मीद जताई कि इन पक्षियों को अपना नया ठिकाना पसन्द आएगा. उनकी संस्था मोरों की देखभाल व निगरानी करेगी.पशु चिकित्सक डॉक्टर टोबियास ब्लाहा इस सप्ताह की शुरुआत में पाँचों मोरों को एक विशेष रूप से तैयार की गई एम्बुलेंस में संयुक्त राष्ट्र जिनीवा लेकर आए थे. एम्बुलेंस में पुनर्जीवन उपकरण और अन्य चिकित्सा साधन भी मौजूद थे, ताकि सफ़र के दौरान पक्षियों को तनाव होने पर ज़रूरत के मुताबिक उनका इस्तेमाल किया जा सके.दिलचस्प बात यह रही कि “जीवित पशु” लिखे इन पाँच बक्सों की जाँच के लिए खोजी कुत्तों को नहीं बुलाया गया - शायद भीतर मौजूद मोरों को परेशान होने से बचाने के लिए.प्रकृति की गोद मेंडॉक्टर टोबियास ब्लाहा ने कहा, “यह उनके लिए लगभग आदर्श ठिकाना है, क्योंकि उन्हें लम्बे समय तक पक्षीशाला में बन्द नहीं रहना पड़ेगा. यहाँ पुराने पेड़ हैं, भरपूर छाया है, तरह-तरह के फूल हैं और घास के खुले मैदान भी हैं.”लेकिन यह हराभरा परिसर जितना आकर्षक दिखता है, उतना ही कुछ ख़तरों से भरा भी है. यहाँ लोमड़ी और मार्टेन जैसे शिकारी जीव मौजूद हैं, जिनसे मोरों को बचाना एक चुनौती होगी.इन पाँच नए मोरों के आने से पहले परिसर में केवल एक मोर बचा था, जो अकेला घूमता था और बहुत कम दिखाई देता था.डॉक्टर ब्लाहा ने बताया कि युवा और अनुभवहीन मोर इतने बड़े और खुले पार्क में रहने के अभ्यस्त नहीं होते. इसलिए वे अक्सर रात बिताने के लिए ऐसी डालियाँ चुन लेते हैं, जो लोमड़ियों से बचने के लिए पर्याप्त ऊँची नहीं होतीं.उन्होंने कहा, “इसलिए हमें उन पर नज़र रखनी होगी...वे जितनी ऊँचाई पर सोएँगे, उतने ही सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि लोमड़ियाँ पेड़ों पर नहीं चढ़तीं.”अगर ये नए मेहमान पार्क के शिकारी जीवों से सुरक्षित रहे, तो उम्मीद है कि आने वाले महीनों और वर्षों में वे संयुक्त राष्ट्र जिनीवा के कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच सहज होकर रहेंगे और आपस में भी नहीं लड़ेंगे.और शायद बदले में उनकी एक आदत को नज़रअन्दाज़ करना होगा - इमारतों के प्रवेश द्वारों के आसपास मंडराना और वहाँ ऐसी “निशानियाँ” छोड़ जाना, जो कभी-कभी लोगों के जूतों के साथ संयुक्त राष्ट्र की भव्य इमारतों के भीतर तक पहुँच जाती हैं. © UN Photo/Elma Okic एरियाना पार्क में घास पर खड़े दो मोर. यह पार्क जिनीवा स्थित संयुक्त राष्ट्र परिसर का हिस्सा है. मोरों की टोली फिर आबादपक्षीशाला में एक और दिलचस्प बात यह है कि ये सभी मोर नर हैं और इसी साल जन्मे हैं.संयुक्त राष्ट्र जिनीवा में सुविधा प्रबन्धन अधिकारी लेटिशिया मेनिन ने बताया कि साथ-साथ बड़े होने से वे समूह में अपनी जगह बना लेंगे. उम्मीद है कि वसन्त में प्रजनन का मौसम शुरू होने और आसपास मादा मोरों की मौजूदगी के बावजूद वे उन्हें ढूँढते हुए परिसर से दूर नहीं जाएँगे.संयुक्त राष्ट्र परिसर में मोर रखने की परम्परा बहुत पुरानी है. इसकी शुरुआत स्विस पुरातत्वविद और कला संग्रहकर्ता गुस्ताव रेविलियो के समय से मानी जाती है. वर्ष 1890 में उन्होंने अपनी वह सम्पत्ति जिनीवा शहर को विरासत में सौंप दी थी, जहाँ आज संयुक्त राष्ट्र परिसर स्थित है.वर्ष 1951 में एक स्थानीय समाचार पत्र ने उस समय परिसर में बचे एकमात्र मोर पर ख़बर प्रकाशित की थी, जिसका शीर्षक था - “क्या अकेले मोर पियरे की जगह कोई और आएगा?”पुरानी पीढ़ियों की कहानीउस लेख में रेविलियो के वारेम्बे स्थित फार्म में रहने वाले लगभग दो दर्जन मोरों का भी ज़िक्र था. उनके पशु-पक्षियों के संग्रह में हिरण और भालू भी शामिल थे - हालाँकि भालुओं को फिर से यहाँ लाने की कोई योजना है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है.वर्ष 1954 का एक और दिलचस्प क़िस्सा दर्ज है. उस समय एक मोर, सोवियत प्रतिनिधिमंडल की कार पर जा चढ़ा, जिससे वहाँ मौजूद ऊबे हुए फोटोग्राफरों को तस्वीरें लेने का एक अच्छा मौक़ा मिल गया. पत्रकारों ने मज़ाकिया अन्दाज़ में उसे “the Geneva dove” का नाम दे दिया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces