-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका-ईरान युद्ध: नागरिक ढाँचों पर हमलों से चिन्ता, कूटनैतिक प्रयास तेज़ करने की अपील

Source: UN News: रविवार, 19 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
अमेरिका-ईरान युद्ध: नागरिक ढाँचों पर हमलों से चिन्ता, कूटनैतिक प्रयास तेज़ करने की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव को लेकर महासचिव बेहद चिन्तित हैं. हाल में तेज़ हुए हमलों में खाड़ी क्षेत्र के महत्वपूर्ण नागरिक और सैन्य बुनियादी ढाँचे को नुक़सान पहुँचा है. संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने कहा, “महासचिव ईरान और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में नागरिक बुनियादी ढाँचे पर हमलों को लेकर विशेष रूप से चिन्तित हैं. ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं.”एक महीने पहले, तेहरान और वॉशिंगटन ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे. यह समझौता फ़रवरी के अन्त में अमेरिका और इसराइल द्वारा व्यापक बमबारी शुरू किए जाने के बाद हुआ था.अन्तरिम समझौताईरान ने जवाबी कार्रवाई में पड़ोसी खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढाँचे पर हमले किए. इससे क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ी तथा होर्मुज़ जलडमरूमध्य से व्यापारिक जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप पड़ गई.कुवैत के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ईरानी हमले में एक बिजली और जल शोधन संयंत्र (desalination plant) को नुक़सान पहुँचा है. नुक़सान का आकलन किया जा रहा है.समझौता ज्ञापन के तहत हुए अन्तरिम समझौते में युद्धविराम और जलमार्ग को फिर से खोलना शामिल था. दुनिया की तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पाँचवाँ हिस्सा सामान्यतः इसी रास्ते से होकर गुज़रता है.ईरान का कहना था कि समझौते के तहत 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' पर नियंत्रण तेहरान के पास रहेगा और वह सुरक्षित आवाजाही के लिए शुल्क वसूल सकता है. अमेरिका और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने इस व्याख्या को ख़ारिज करते हुए कहा कि वहाँ बिना किसी शुल्क के नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए.‘सैन्य समाधान सम्भव नहीं’पिछले दो सप्ताह में हमलों और जवाबी हमलों में तेज़ी आई है. ख़बरों के अनुसार, अमेरिका के जारी हमलों में ईरान के पुलों और मुख्य रूप से नागरिक बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाया गया है. क्षेत्र के अन्य ठिकानों को भी नुक़सान पहुँचा है. जहाज़ों पर ईरान के नए हमलों के बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवाजाही बन्द हो गई है.यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा कि महासचिव का मानना है कि “इस संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है.” उन्होंने शान्तिपूर्ण और टिकाऊ समाधान के लिए कूटनैतिक प्रयास तेज़ करने की अपील की.उन्होंने कहा कि किसी भी समाधान में 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' और उसके आसपास अन्तरराष्ट्रीय नौवहन अधिकारों व स्वतंत्रताओं की पूर्ण बहाली शामिल होनी चाहिए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement