-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएन शान्तिरक्षकों पर हमलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर ज़ोर

Source: UN News: शुक्रवार, 26 जून 2026 00:02 AM (IST)
यूएन शान्तिरक्षकों पर हमलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर ज़ोर
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शान्तिरक्षकों के विरुद्ध किए गए अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की है जिनमें उन पर किए जाने वाले हमले भी शामिल हैं. इसके लिए बुधवार को सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव 2823 (2026) में सभी सम्बद्ध पक्षों से आग्रह किया गया है कि वे अपराधियों की पहचान, जाँच और अभियोजन की प्रक्रिया को बिना देरी आगे बढ़ाने के लिए यूएन के साथ सहयोग करें. Tweet URL यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य देशों डेनमार्क और पाकिस्तान ने पेश किया, जिसे 150 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त हुआ.जवाबदेही की मांगपाकिस्तान के राजदूत आसिम इफ़्तिख़ार अहमद ने डेनमार्क के साथ प्रस्ताव के सह-प्रायोजकों की ओर से मसौदा पेश किया.उन्होंने याद दिलाया कि ड्यूटी के दौरान अब तक लगभग साढ़े 4 हज़ार यूएन शान्तिरक्षकों ने अपनी जान का बलिदान किया है, जिनमें 183 शान्तिरक्षक पाकिस्तान के हैं.पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के दो पूर्व प्रस्तावों पर आधारित है, जिनका उद्देश्य शान्तिरक्षकों की सुरक्षा और संरक्षा के मुद्दे पर परिषद की भूमिका को मज़बूत करना था.राजदूत इफ़्तिख़ार अहमद ने बताया कि अनेक शान्ति मिशनों में शान्तिरक्षकों पर हमलों की संख्या और उनकी जटिलता बढ़ी है.साथ ही, शान्तिरक्षकों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, जबकि ऐसे मामलों में अक्सर जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो पाती.उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत शासनादेश को पूरा करते समय शान्तिरक्षकों की हत्या या उन्हें चोट पहुँचती है, तो परिषद को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे क्या होता है…क्या तथ्यों की जाँच हुई, क्या जाँच आगे बढ़ रही है, क्या अपराधियों की पहचान हुई और क्या न्याय सुनिश्चित किया गया.उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में दंडमुक्ति को बढ़ने नहीं दिया जा सकता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अनिवार्य है.जाँचों को समर्थन देने पर बलप्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से कहा गया है कि भविष्य में किसी भी हमले की स्थिति में शान्ति मिशन तुरन्त घटनाओं का स्पष्ट तथ्यात्मक रिकॉर्ड तैयार करें और उसे मेज़बान देशों की जाँच के लिए उपलब्ध कराएँ.साथ ही, सभी सम्बद्ध देशों और अन्य पक्षों से इन जाँचों में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है.महासचिव से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे शान्तिरक्षकों के विरुद्ध अपराधों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ समन्वय अधिकारी नियुक्त करें, ताकि समन्वय और क्षमता को मज़बूत किया जा सके.इसके अतिरिक्त, महासचिव को, शान्तिरक्षकों की हत्या या हिंसा से जुड़े मामलों की स्थिति पर वार्षिक रिपोर्ट, सुरक्षा परिषद में प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिसकी पहली रिपोर्ट 120 दिनों के भीतर देनी होगी. MONUSCO डीआरसी में तैनात संयुक्त राष्ट्र मिशन के शान्तिरक्षक. यूएन मिशनों में अक्सर शान्तिरक्षकों पर हमले भी होते हैं, जिनके लिए जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. एक स्पष्ट सन्देशडेनमार्क की राजदूत क्रिस्टिना मार्कस लासेन ने प्रस्ताव पर मतदान के बाद कहा कि प्रस्ताव के लिए सर्वसम्मत समर्थन “एक मज़बूत और महत्वपूर्ण सन्देश” देता है.उन्होंने कहा कि दुनिया भर में विभिन्न शान्ति मिशनों में तैनात 50 हज़ार से अधिक शान्तिरक्षकों को यह सन्देश मिलता है कि सुरक्षा परिषद उनके साथ मज़बूती से खड़ी है.उन्होंने यह भी कहा कि शान्तिरक्षक भेजने वाले देशों के लिए यह आश्वासन है कि यदि शान्तिरक्षकों के विरुद्ध कोई अपराध होता है, तो परिषद और यूएन प्रणाली कार्रवाई के लिए तैयार है.उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए यह स्पष्ट सन्देश है कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नज़र रख रहा है और ऐसे अपराधों में न तो दंडमुक्ति बर्दाश्त की जाएगी और न ही न्याय और जवाबदेही में कोई ढिलाई बरती जाएगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement