-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनिया भर में इबोला के 1000 मामले, DRC में मरीज़ों तक पहुँचने की कोशिशें

Source: UN News: बुधवार, 24 जून 2026 00:01 AM (IST)
दुनिया भर में इबोला के 1000 मामले, DRC में मरीज़ों तक पहुँचने की कोशिशें
दुनिया भर में इबोला के पुष्ट मामले 1,000 को पार करने के साथ ही, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी हिस्से में लगभग तीस लाख बच्चे और किशोर ख़तरे में हैं. वहीं दूसरी ओर, मौजूदा प्रकोप के केन्द्र के पास स्थित जेल के क़ैदियों के इलाज के लिए भी प्रयास तेज़ किए गए हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने कहा है कि अप्रैल में इस प्रकोप की शुरुआत के बाद से कुल पुष्ट मामलों में बच्चों की संख्या 15 प्रतिशत और मौतों में 25 प्रतिशत से अधिक है. वयस्कों की तुलना में बच्चों की मौत होने की सम्भावना लगभग दोगुनी है. Tweet URL यूएन बाल एजेंसी की प्रमुख कैथरीन रसैल ने कहा है, "बच्चे विशेष रूप से नाज़ुक हालात में हैं क्योंकि वे देखभाल करने वालों पर निर्भर होते हैं और बीमार माता-पिता या भाई-बहन से, एक वयस्क की तरह स्वयं को दूर नहीं रख सकते," उन्होंने कहा, "हमें बच्चों की बेहतर सुरक्षा के लिए, निरन्तर पहुँच और हर प्रभावित समुदाय तक पहुँचने के लिए अहम संसाधनों की ज़रूरत है."ग़ौरतलब है कि डीआरसी का 'इतुरी' (Ituri) प्रान्त इबोला के इस संक्रमण का जन्म केन्द्र है जहाँ 130 से अधिक बच्चे पहले ही अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो चुके हैं.कैथरीन रसैल ने कहा, "इतुरी में हमारी टीमों ने ऐसे बच्चों से मुलाक़ातें की हैं जिन्होंने इबोला के कारण अपनी माताओं को और कुछ मामलों में माता-पिता दोनों को खो दिया है. बच्चे अफ़वाहों और ऑनलाइन मंचों पर फैलाई जा रही ग़लत जानकारी से घिरे होने के बीच, इस ख़तरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं."प्रभावितों को चौतरफ़ा सहायतावैसे तो हाल ही में चिकित्सा जाँच क्षमता में सुधार हुआ है, मगर सरकारी बलों और सशस्त्र समूहों के बीच झड़पों से प्रभावित इस अशान्त क्षेत्र में, असुरक्षा और सीमित पहुँच के कारण निगरानी और संक्रमित लोगों के पते-ठिकाने की जानकारी रखने की क्षमता अब भी बाधित है.इतुरी प्रान्त के अलावा उत्तरी कीवू और दक्षिणी कीवू प्रान्तों में भी इबोला के संक्रमण मामलों की पुष्टि हुई है.यूनीसेफ़ ने बताया कि इतुरी में, इस प्रकोप के कारण अनाथ हुए 135 बच्चों को सहायता दी जा रही है, जिसमें मनोसामाजिक देखभाल, आवश्यक सामाजिक सेवाओं के लिए बेहतर अस्पतालों को भेजने की सिफ़ारिश और वैकल्पिक देखभाल व्यवस्था शामिल है. यूनीसेफ़ ने अपने माता-पिता या देखभाल करने वालों से अलग हुए बच्चों के लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में एक नर्सरी भी खोली है और जल्द ही दो और नर्सरी संचालित करने की योजना है.यूनीसेफ़ ने, प्रभावित समुदायों तक तत्काल, सुरक्षित और निरन्तर मानवीय पहुँच की मांग करते हुए, छह महीने की सहायता कार्रवाई के लिए, शुरुआती तौर पर लगभग 7 करोड़ डॉलर की मांग की है. इतुरी की बुनिया केन्द्रीय जेल में 2 हज़ार क़ैदी तंग जगहों पर रहते हैं. इन क़ैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने देश के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने समर्थन के हिस्से के रूप में, एक इबोला अलगाव (Isolation) और देखभाल इकाई का निर्माण किया है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तकनीकी समन्वयक और आर्किटैक्ट मिशेल डी मार्को कहते हैं, "यह परियोजना स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ घनिष्ठ सहयोग के साथ पूरी की गई थी, जिसमें अधिकांश कार्यबल क़ैदियों का था, जिन्होंने अपने कौशल व श्रम का योगदान दिया.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement